Shailendra Shail

शैलेन्द्र शैल - पंजाब के छोटे क़स्बे जैतो में 15 अगस्त, 1942 को जन्मे शैलेन्द्र शैल एम.ए. (साहित्य), एम.एससी. (रक्षा अध्ययन) और रक्षा सेवा स्टाफ कालेज के स्नातक हैं। आम आदमी के आसपास और 'कविता में सब कुछ सम्भव' कविता संग्रह प्रकाशित। प्रसिद्ध 'सन्तूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के संस्मरणों का सन्तूर: मेरा जीवन संगीत' शीर्षक से अनुवाद। संस्मरण 'स्मृतियों का बाइस्कोप' प्रकाशित कविताएँ हरियाणा साहित्य अकादेमी के 'रसम्भरा', 'नयी सम्भावनाएँ', 'कविता के आर पार', 'कविता समय' और 'कविता यात्रा' में संकलित। कई कविताओं का अंग्रेज़ी, मराठी, पंजाबी में अनुवाद। रचनाएँ 'पहल', 'नया ज्ञानोदय', 'हंस', 'कथादेश', 'संगना', 'पाखी', 'जनसत्ता' और 'अभिनव इमरोज' में प्रकाशित। भारतीय वायुसेना की प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण पदों पर सेवारत और मुख्यालय से निदेशक पद से सेवानिवृत्त। कई स्वयंसेवी तथा सांस्कृतिक संस्थाओं से सम्बद्ध संजीवनी (निदेशक), उद्भव (संरक्षक), स्पिक मैके (केन्द्रीय सलाहकार), द पोएट्री सोसाइटी इंडिया (सदस्य गवर्निंग काउंसिल)।