Sardar Mujawar

सरदार मुजावर

जन्म : 5 मई, 1958, कोल्हापुर, महाराष्ट्र

शिक्षा : एम.ए., डी.लिट्.

प्रकाशित पुस्तकें : हिन्दी ग़ज़ल के विविध आयाम; हिन्दी
ग़ज़ल की नई दिशाएँ; हिन्दी ग़ज़ल - ग़ज़लकारों की नज़र में हिन्दी ग़ज़ल का वर्तमान दशक; दुष्यन्त कुमार की ग़ज़लों का समीक्षात्मक अध्ययन; झरोखे से झाँकता चाँद; हिन्दी की छायावादी ग़ज़ल।

यू.जी.सी. बृहद् शोध परियोजनाएँ : हिन्दी में ग़ज़ल की अवधारणा, विकास और उसका मूल्यांकन; राष्ट्रीय एकता के परिप्रेक्ष्य में हिन्दी ग़ज़लों का समीक्षात्मक अध्ययन; हिन्दी में दोहा काव्य- एक साहित्यिक एवं सामाजिक अध्ययन।

यू.जी.सी. लघु-शोध परियोजनाएँ : महाराष्ट्र में हिन्दी दशा एवं दिशा; दुष्यन्त कुमार की ग़ज़लों का समीक्षात्मक अध्ययन।

पुरस्कार एवं सम्मान : महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी का वर्ष 2007 का बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार; पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग (मेघालय) का वर्ष 2008 का पुरस्कार; अखिल भारतीय साहित्य संगम, उदयपुर (राज.) का साहित्य-सरताज पुरस्कार; शिवाजी विश्वविद्यालय का आदर्श शिक्षक पुरस्कार; युवा समूह प्रकाशन, वर्धा का राज्य स्तरीय गौरव पुरस्कार|