Lavleen Jolly

जन्म: 24 अगस्त, 1940, लायलपुर (पश्चिम पंजाब) पाकिस्तान।

गुरु नानक हाई स्कूल, राँची में उपप्रधानाचार्य रहीं। हागॉन-पीपुआ न्युगिनी में बतौर वरिष्ठ शिक्षिका दो वर्षों तक अध्यापन। अंग्रेज़ी, कन्नड़ और पंजाबी से हिन्दी में अनुवाद में निरन्तर संलग्न। विभिन्न संस्थाओं के लिए तकनीकी शब्दों का पंजाबी में अनुवाद।

वर्ष 1995 में कन्नड़ उपन्यास 'दुर्गास्थामना' का पंजाबी अनुवाद के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार। कर्नाटक अनुवाद अकादमी, बंगलौर का लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवार्ड, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडियन लैंगुएजेज़ द्वारा भाषा-भारती सम्मान। इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलिपिंस, नेपाल, जापान आदि देशों की साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्राएँ।

दर्जनों पुस्तकों एवं शताधिक साहित्यिक रचनाओं का अनुवाद प्रकाशित-प्रशंसित।