Yojna Rawat

योजना रावत की विशेष रुचि स्त्री विमर्श पर केन्द्रित कथा साहित्य के अध्ययन में है। उनकी दो कृतियाँ नारी मुक्ति तथा उपा प्रियंवदा का कथा साहित्य (1997) और स्त्री विमर्शवादी उपन्यास : सृजन और सम्भावना (2008) में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनका कहानी-संग्रह पहाड़ से उतरते हुए (2012) तथा कविता-संग्रह थोड़ी सी जगह (2014) में प्रकाशित हो चुका है। योजना रावत की कविताएँ, कहानियाँ और यात्रा संस्मरण अनेक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। वह फ्रेंच से हिन्दी में अनुवाद भी करती हैं। उन्होंने फ्रेंच से दो पुस्तकों पेड़ लगाने वाला चरवाहा (2000) और ऐसा भी होता है उपन्यास (2005) के अलावा सौ फ्रेंच कविताओं का हिन्दी में अनुवाद किया है। फ्रेंच कला और फ्रांस की सांस्कृतिक गतिविधियों पर वह लम्बे समय तक लेखन करती रही हैं। 2005 में अनुवाद परियोजना के तहत वह फ्रेंच सरकार के निमन्त्रण पर तीन महीने फ्रांस में रहीं। वह यूरोप तथा एशिया के अनेक देशों की लम्बी यात्राएँ कर चुकी हैं। देश-विदेश में लम्बी, रोमांचक व साहसिक यात्राएँ, पर्वतारोहण तथा यायावरी में उनकी विशेष रुचि है।

योजना रावत पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में हिन्दी की प्रोफ़ेसर हैं।

मो.: 9023746638

ईमेल : yojnarawat@gmail.com

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter