Malti Joshi Fazli

गुजरात के राजकोट में 18 फ़रवरी को जन्मी मालती जोशी फ़ाज़ली मशहूर शायर पद्मश्री निदा फ़ाज़ली की सहधर्मिणी हैं। बालगन्धर्व विश्वविद्यालय, पुणे से उन्होंने संगीत विशारद तक की शिक्षा प्राप्त की है। थियेटर और फ़िल्मों में अभिनय के साथ-साथ कविताएँ भी लिखती हैं। गज़ल गायकी के क्षेत्र में सक्रिय ग़ज़ल के तीन-चार एलबम रिलीज़ हो चुके हैं। वर्तमान में उनकी 'जब चाँदनी रात' एलवम रिलीज़ हुई है जिसमें गीत निदा फ़ाज़ली के हैं। नौशाद सम्मान 2022 से सम्मानित मालती जी मुम्बई में रहती हैं।