Chuden Kavimo
छुदेन काविमो
1989 में कालिंपोंग में जन्मे छुदेन काविमो भारतीय नेपाली लेखक हैं। इनकी पहली किताब लघु-कथा संकलन '1986' के शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। इसे मणिपुर में 2017 में आशारानी राई स्मृति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था और दिल्ली में 2018 में युवा साहित्य अकादेमी पुरस्कार से। फात्सुङ्ग इनका पहला उपन्यास है जो हिन्दी से पहले अंग्रेज़ी और बांग्ला में अनुवादित हो चुका है। अंग्रेज़ी में यह सॉन्ग ऑफ़ द सॉइल के शीर्षक से 2021 में प्रकाशित हुआ जिसे जेसीबी प्राइज़ 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था ।