Sunil Gangopadhyay
सुनील गंगोपाध्याय - बांग्ला के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कवि और पत्रकार। जन्म: 07 सितम्बर, 1934, फ़रीदपुर (बांग्लादेश)। शिक्षा: कलकत्ता विश्वविद्यालय से एम.ए.। पाँचवें दशक के आरम्भ में एक काव्य-पत्रिका 'कृत्तिबास' में सम्पादकीय एवं कविता लेखन। अनन्तर उपन्यासकार एवं कथाकार के रूप में लोकप्रिय। कृतियाँ: प्रकाशित कृतियाँ लगभग बीस। प्रमुख हैं—'आत्मप्रकाश' (उपन्यास), 'सेइ समय' (उपन्यास), 'धूलिबसन' (उपन्यास), 'एका एबं कयेकजन' (कविता-संग्रह) के साथ-साथ अनेक कहानियाँ और बालोपयोगी रचनाएँ। अनेक रचनाओं के अनेक भारतीय भाषाओं सहित अंग्रेज़ी में अनुवाद। सुनील जी 'नील लोहित', 'सनातन पाठक' और 'नील उपाध्याय' उपनामों से भी लिखते रहे हैं। पुरस्कार सम्मान: आनन्द पुरस्कार, बंकिम पुरस्कार (1983), साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1985) से सम्मानित। लेखक - डॉ. सरोज कौशिक - जन्म: 06 अक्तूबर, 1940, फ़िरोज़पुर (पंजाब)। शिक्षा: कलकत्ता विश्वविद्यालय में। एक उपन्यास 'कोलकी' तथा प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में कहानियाँ प्रकाशित। अंग्रेज़ी में काव्य संग्रह 'एपिक ऑफ़ द सोल' प्रकाशित।