Kumar Ravindra
कुमार रवीन्द्र -
जन्म: 10 जून, 1940; लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
शिक्षा: एम.ए. (अंग्रेज़ी) दयानन्द कॉलेज, हिसार के स्नाकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष पद से 2000 में सेवानिवृत्त।
प्रकाशित रचनाएँ: 'आहत हैं वन', 'चेहरों के अन्तरीप', 'पंख बिखरे रेत पर', 'सुनो तथागत' और 'हमने याँ की', 'लौटा दो पगडंडियाँ', (कविता संग्रह), 'दि सैप इज़ स्टिल ग्रीन' (अंग्रेज़ी कविताओं का संग्रह), 'एक और कौन्तेय', 'गाथा आहत संकल्पों की', 'अँगुलिमाल', (काव्य-नाटक)।
उपलब्धियाँ: हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग से 'साहित्यमहोपाध्याय' की मानद उपाधि। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 'पंख बिखरे रेत पर', 'एक और कौन्तेय', 'गाथा आहत संकल्पों की', 'अँगुलिमाल' रचनाएँ पुरस्कृत। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य भूषण सम्मान (2005)।