Savita Singh

सविता सिंह

जन्म : फ़रवरी 1962, आरा (बिहार)।

राजनीति शास्त्र में एम.ए., एम.फिल., पीएच.डी. (दिल्ली विश्वविद्यालय)। मैकगिल विश्वविद्यालय, माट्रियाल (कनाडा) मंं साढ़े चार वर्ष तक शोध एवं अध्यापन। शोध का विषय: भारत में आधुनिकता का विमर्श।

डेढ़ दशक तक दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन। हिन्दी और अंग्रेज़ी में सामाजिक राजनीतिक परिदृश्य, स्त्री विमर्श और समकालीन वैचारिक मुद्दों पर लेखन। अन्तरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में शोध पत्र तथा साहित्यिक
रचनाएँ प्रकाशित। पहला कविता संग्रह 'अपने जैसा जीवन' (2001) हिन्दी अकादमी द्वारा पुरस्कृत। दूसरे कविता संग्रह 'नींद थी और रात थी' (2005) पर रज़ा सम्मान। दो द्विभाषिक कविता संग्रह : 'रोविंग टुगेदर' (अंग्रेज़ी-हिन्दी) तथा ‘ज स्वी ला मेजों दे जैत्वाल' (फ्रेंच-हिन्दी) 2008 में प्रकाशित। अंग्रेज़ी में अन्तरराष्ट्रीय चयन 'सेवेन लीव्स, वन ऑटम' का सम्पादन जिसमें प्रतिनिधि कविताएँ शामिल।