D.R. Bendre
दत्तात्रेय रामचन्द्र बेन्द्रे -
दत्तात्रेय रामचन्द्र बेन्द्रे का जन्म 13 जनवरी, 1896 को धारवाड़, कर्नाटक में हुआ था। उनके बचपन का अधिकांश समय अभावों में व्यतीत हुआ था। जब वे मात्र बारह साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इनके पिता और साथ ही दादा भी संस्कृत साहित्य के विद्वान व्यक्ति रहे थे। बेन्द्रे ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा धारवाड़ में ही अपने चाचा की मदद से प्राप्त की थी। उन्होंने अपनी हाई स्कूल की परीक्षा सन् 1913 में पास की। कन्नड़ भाषा के साथ-साथ अन्य कई भाषाओं के लिए भी अपना योगदान वाले दत्तात्रेय रामचन्द्र बेन्द्रे का 26 अक्टूबर, 1981 को महाराष्ट्र में निधन हो गया। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।