Arun Sadhu Translated by Arundhati devsthale
अरुण साधू -
मराठी के सुपरिचित उपन्यासकार और प्रखर पत्रकार।
नागपुर विद्यापीठ से बी.एससी. करने के बाद पुणे और बम्बई में पत्रकारिता में प्रवेश। इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ़ इंडिया, स्टेट्समैन जैसे प्रमुख अख़बारों में सेवाकार्य के पश्चात् फ्री-प्रेस जर्नल, बम्बई के सम्पादक।
मराठी में अब तक 'बम्बई दिनांक', 'सिंहासन', 'त्रिशंकु', 'शोधयात्रा' आदि दस उपन्यास, पाँच कहानी संग्रह और एक बहुचर्चित नाटक प्रकाशित। अधिकांश उपन्यास हिन्दी में अनूदित। राजकीय विषयों पर अनेक कृतियों के अलावा मराठी और अंग्रेज़ी अख़बार में स्तम्भ लेखन।
अपने लेखन के माध्यम से भारतीय साहित्य की उल्लेखनीय सेवा के लिए कई बार पुरस्कृत एवं सम्मानित।