Pramathnath Bishi
प्रमथ नाथ बिशी -
प्रमथ नाथ बिशी एक भारतीय लेखक, शिक्षाविद और पश्चिम बंगाल के सांसद थे। उन्होंने शान्तिनिकेतन के ब्रह्म विद्यालय में सत्रह वर्षों तक अध्ययन किया। जहाँ वे रविन्द्रनाथ टैगोर से घनिष्ठ रूप से परिचित हुए। वे बांग्ला विभाग, कलकत्ता विश्वविद्यालय (1963-66) के प्रमुख थे। उन्होंने शान्तिनिकेतन (1931) के सम्पादक और आनन्दबाज़ार पत्रिका (1946-1949) के सहायक सम्पादक के रूप में भी काम किया। कविता, व्यंग्य, लघु कहानी, उपन्यास, नाटक, निबन्ध और आलोचना आदि इन सभी विधाओं में प्रमथ नाथ बिशी में विपुल लेखन किया है।