Masti Venkatesh ayyangar Translated by B.R. Narayan
मास्ति वेंकटेश अय्यंगार -
कन्नड़ के यशस्वी लेखक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म 6 जून, 1891 को कर्नाटक के सीमावर्ती ज़िले कोलार के मास्ति गाँव में एक साधनहीन किन्तु सुसंस्कृत अय्यंगार परिवार में हुआ। मातृभाषा तमिल होते हुए भी उन्होंने साहित्य-सृजन के लिए प्रमुखतः कन्नड़ को चुना।
वह विद्यार्थी के रूप में निरन्तर अपनी प्रतिभा का परिचय देते रहे और मैसूर राज्य सिविल सर्विस प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1914 से कई उच्च सरकारी पदों पर कार्यशील रहकर वह 1944 में सेवानिवृत्त हुए। तदोपरान्त उन्होंने 25 वर्षों तक 'जीवन' पत्रिका का सम्पादन किया। शताधिक कृतियों के प्रणेता मास्ति ने कहानी, उपन्यास, कविता, नाटक, समीक्षा आदि साहित्य की सभी विधाओं को अपने विशिष्ट लेखन से समृद्ध किया। कन्नड़ कहानी के तो वह जनक ही माने जाते हैं। 1969 में उन्हें कथा संग्रह पर साहित्य अकादेमी पुरस्कार मिला और 1974 में वह साहित्य अकादेमी के फ़ेलो चुने गये। और फिर 1983 के ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए।