Bhalchandra joshi
भालचन्द्र जोशी -
17 अप्रैल, 1956 को जनमे भालचन्द्र जोशी पेशे से इंजीनियर हैं और अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. किया है। आठवें दशक के उत्तरार्ध में कहानी लेखन की शुरुआत। पहली कहानी 1976 में प्रकाशित। कई कहानियों का अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद। आदिवासी जीवन पद्धति तथा कला का विशेष अध्ययन। निमाड़ की लोक-कलाओं और लोक-कथाओं पर काम। देश के प्रमुख समाचार पत्रों के लिए समसामयिक विषयों पर लेखन।
लघुपत्रिका 'यथार्थ' का सम्पादन। 'कथादेश' के 'नवलेखन अंक' (जुलाई 2002) का सम्पादन। टेलीविज़न के लिए क्लासिक सीरीज़ में फ़िल्म लेखन।
कहानी-संग्रह 'नींद के बाहर', 'पहाड़ों पर रात' और ‘चरसा' प्रकाशित।
मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन का 'वागीश्वरी पुरस्कार', 'अखिल भारतीय अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति पुरस्कार' प्राप्त।