Kamal Kumar
डॉ. (श्रीमती) कमल कुमार -
जन्म: अम्बाला (हरियाणा) में।
पंजाब विश्वविद्यालय से एम.ए. और एम.लिट्., पीएच.डी. दिल्ली विश्वविद्यालय से।
प्रकाशित रचनाएँ: 'अपार्थ', 'आवर्तन', 'हैमबर्गर' (उपन्यास); 'पहचान', 'अपना शहर' (कहानी-संग्रह); 'बयान', 'गवाह', 'साक्षी हैं हम' (काव्य-संग्रह); 'नयी कविता की भूमिका और परम्परा', 'अज्ञेय की काव्य-संवेदना', 'शान्तिप्रिय द्विवेदी' (आलोचना); तथा 'नारी मुक्ति की पुरोधा'।
अनेक बार विदेश यात्राएँ की हैं। साहित्यिक और नारी संस्थाओं से भी सम्बद्ध हैं। तैलचित्र बनाने में विशेष रुचि।