Vinod Das

विनोद दास - 10 अक्तूबर, 1955 को बाराबंकी (उ.प्र.) में जन्मे विनोद दास की उच्चतर शिक्षा लखनऊ में हुई। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी में एम.ए. किया। कविता के अतिरिक्त कहानी, भेंटवार्ता, आलोचना और अनुवाद में भी उनकी गहरी दिलचस्पी रही है। उनकी कहानियाँ 'आठवें दशक के लोग', 'काफ़िला' और 'कथान्तर' कथा-संकलनों में आयी हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए वे प्रख्यात साहित्यकारों और कलाकारों से साक्षात्कार करते आ रहे हैं। उनके आलोचनात्मक लेख भी प्रकाशित होते रहे हैं। उन्होंने अंग्रेज़ी के माध्यम से काफ्का, किपलिंग, सोल्ज़ेनित्सिन आदि ख्याति प्राप्त कथाकारों और कई यूरोपीय कवियों की कृतियों को हिन्दी में प्रस्तुत किया है। साथ ही कई हिन्दी कविताओं के अंग्रेज़ी में अनुवाद भी किये। 'ख़िलाफ़ हवा से गुज़रते हुए' उनका प्रथम काव्य संकलन है। सम्प्रति वह राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक में कार्यरत हैं।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter