Chandrakishor Jaiswal

चन्द्रकिशोर जायसवाल - जन्म: सन् 1940, बिहारीगंज (मधेपुरा) बिहार। शिक्षा: एम.ए. (अर्थशास्त्र)। कृतियाँ: सात फेरे, गवाह ग़ैरहाज़िर, जीबछ का बेटा बुद्ध, शीर्षक, चिरंजीव, दाह, माँ, पलटनिया (उपन्यास); मैं नहिं माखन खायो, मर गया दीपनाथ, हिंगवा घाट में पानी रे, जंग, दुखिया दास कबीर, किताब में लिखा है, नकबेसर कागा ले भागा, तर्पण, आघातपुष्प, ज़मीन (कहानी-संग्रह); श्रृंगार, सिंहासन, रंग-भंग, रतजगा, गृह-प्रवेश, चीर-हरण (नाटक); जवान की बन्दिश, शिकस्त, आज कौन दिन है?, त्राहिमाम, नाम में क्या रखा है, बिसनपुर स्वाहा (एकांकी); आख़िरी ईंट, पिस्तौल, डोम पहलवान (नाट्य रूपान्तरण)। सम्मान/पुरस्कार: रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान (हज़ारीबाग); बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान (आरा); आनन्द सागर कथाक्रम सम्मान (लखनऊ); बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् द्वारा साहित्य साधना सम्मान। उपन्यास 'गवाह ग़ैरहाज़िर' पर राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम द्वारा निर्मित फ़िल्म 'रूई का बोझ' नेशनल फ़िल्म फेस्टिवल पैनोरमा (1998) के लिए चयनित और अनेक अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सवों में प्रदर्शित एवं प्रशंसित। दूरदर्शन द्वारा कहानी 'हिंगवा घाट में पानी रे!' का फ़िल्मांकन एवं प्रसारण।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter