Anand Yadav

डॉ. आनन्द यादव - महाराष्ट्र के कोल्हापुर ज़िले के कागल नामक स्थान में 30 नवम्बर, 1935 को जन्म। मराठी साहित्य में एम.ए. एवं पीएच.डी. 1995 में पुणे विद्यापीठ के मराठी विभाग के अध्यक्ष पद से अवकाश ग्रहण। उपन्यास, कविता, समालोचनात्मक निबन्ध आदि विभिन्न साहित्यिक विधाओं में अब तक 35 पुस्तकें प्रकाशित। मराठी साहित्य के वैचारिक पक्ष को अपनी मौलिक चिन्तन क्षमता से पुष्ट करते हुए मराठी के आंचलिक साहित्य के आन्दोलन की सशक्त नींव डालने का महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पादन। विभिन्न विधाओं की पुस्तकों के लिए अबतक अनेक शासकीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त। जूझ के लिए 1990 के साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। हिन्दी, उर्दू, कन्नड़, बांग्ला, अंग्रेज़ी, जर्मन आदि भाषाओं में अनेक साहित्य-कृतियाँ अनूदित।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter