Madhav Sathe Translated by Madhav Sathe
माधव साठे -
पूरा नाम : माधव वासुदेव साठे।
जन्म: 20 दिसम्बर, 1938 ।
शिक्षा : एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य) ।
व्यवसाय : नौकरी। प्रारम्भ में क़रीब पाँच वर्षों तक अंग्रेज़ी साहित्य का अध्यापन। दिसम्बर 1996 में मध्य प्रदेश स्टेट वेअरहाउसिंग कार्पोरेशन से सेवानिवृत्त।
साहित्य : प्रारम्भ में कविता-लेखन। वसन्त, वाङ्मयशोभा, हंस आदि प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित। विभिन्न अख़बारों में सामयिक लेख, समालोचनाएँ आदि हिन्दी और मराठी में प्रकाशित। आकाशवाणी से कई एकांकी प्रसारित। पूर्व में इन्दौर से प्रकाशित 'रिसायटर' अंग्रेज़ी दैनिक में नियमित लेखन। 1986 में सामाजिक उपन्यास 'आशा' प्रकाशित। 1990 में ऐतिहासिक उपन्यास 'ब्रह्मावर्त' मराठी में प्रकाशित। 'मधुवल्लरी' उमरख़य्याम की रुबाइयों का मराठी भावानुवाद। और भी अनेक कृतियों का सम्पादन और अनुवाद।
सम्मान : 'ब्रह्मावर्त' (मराठी) उपन्यास को मध्य प्रदेश साहित्य परिषद द्वारा 'ताम्बे पुरस्कार'।