Surendra S Barlinge
सुरेन्द्र एस. बारलिंगे -
सुरेन्द्र एस. बारलिंगे का जन्म 20 जुलाई, 1919 में नागपुर, भारत में हुआ। वे एक भारतीय तर्कशास्त्री और मराठी लेखक थे उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की तथा पुणे विश्वविद्यालय और ज़ाग्रेब विश्वविद्यालय में कई वर्षों तक पढ़ाया। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे। सन् 1980 से 1988 तक वे महाराष्ट्र सरकार में साहित्य और संस्कृति के राज्य बोर्ड के अध्यक्ष रहे। प्रगतिशील विचारों के कारण स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान उन्हें जेल में भी जाना पड़ा था।