Suneel Sandheliya

सुनील सांधेलिया - मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में स्थित कटंगी नगर में 18 सितम्बर, 1975 में जन्मे सुनील जैन, सांधेलिया ने साहित्यिक रुचि के चलते इंजी. एवं एम.बी.ए. करने के साथ-साथ हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर की भी डिग्री अर्जित की है। जैन साहित्य की अगाध जलराशि में अवगाहन के लिए सदैव उद्यत रहने वाले वे वर्तमान में भारत संचार नि. लि. में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मूलतः काव्य शैली के आराधक उन्होंने गद्य के क्षेत्र में भी समान अधिकार प्राप्त किया है। लेखन कार्य : उपन्यास : संवेदना (प्रकाशित), अन्तर्द्वन्द्व, एक पत्र, कहानी : फिर वही प्रश्न (लघु कथा संग्रह), अपराध के बाद, The Lothra, काव्य-कसक, स्पर्श, मनोविकार, आत्मगर्हा, कातंत्र व्याकरण।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter