Vijay Kishore Manav

विजय किशोर मानव - जन्म: 9 अक्तूबर, 1950, कानपुर (उ.प्र.)। शिक्षा: स्नातक। साहित्य और पत्रकारिता में प्रतिष्ठित। नवगीत, ग़ज़ल, कविता, कहानी और समीक्षा में निरन्तर लेखन। देश की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में विगत चार दशक से रचनाओं का प्रकाशन। प्रकाशित कृतियाँ: 'गाती आग के साथ' (नवगीत), 'आँखें खोलो' (ग़ज़ल) तथा 'राजा को सब क्षमा' (नयी कविता)। डॉ. शम्भुनाथ सिंह द्वारा सम्पादित 'नवगीत दशक-3' के साथ सत्रह विविध सहयोगी संकलनों में रचनाएँ शामिल। 36 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय सम्प्रति, मासिक पत्रिका 'कादम्बिनी' के कार्यकारी सम्पादक। प्रमुख पुरस्कार: ऋतुराज सम्मान, कृति सम्मान (हिन्दी अकादमी, दिल्ली) व मैसूर हिन्दी साहित्य सम्मेलन का सम्मान।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter