Upendra Kumar
उपेन्द्र कुमार -
जन्म: सितम्बर, 1947, बक्सर, बिहार।
शिक्षा: इंजीनियरिंग स्नातक, विधि स्नातक।
सरकारी सेवा: 1972 की भारतीय प्रशासनिक सेवा (इत्यादि) प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा सिविल सर्विसेस में नियुक्ति, विभिन्न मन्त्रालयों में भिन्न-भिन्न ज़िम्मेदारियों के साथ 35 वर्ष तक उत्कृष्ट सेवा। प्रधान निदेशक, रक्षा मन्त्रालय के पद से सेवानिवृत्त।
साहित्यिक गतिविधियाँ: पहला कविता संग्रह 1979 में आया, तब से अब तक दो ग़ज़ल संग्रह और नौ कविता संग्रह प्रकाशित। इनमें प्रमुख हैं— अपना घर नहीं आया और ख़ुशबू उधार ले आये (ग़ज़ल-संग्रह), प्रतीक्षा में पहाड़, उदास पानी, मैं बोल पढ़ना चाहता हूँ (लम्बी कविता, दिल्ली साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत), गहन है यह अन्धकारा (लम्बी कविताओं का संग्रह), नंगे पाँव चाँदनी आदि और बहुचर्चित प्रबन्ध काव्य 'इन्द्रप्रस्थ'। हिन्दी की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशनों द्वारा प्रचुर एवं उत्कृष्ट साहित्य की रचना करने वाले प्रसिद्ध कवि जिनकी चर्चा वर्तमान समय के साहित्यिक मूल्यांकन के लिए आवश्यक है।
देश-विदेश की यात्राओं के दौरान वहाँ के साहित्यकारों से परिचर्चा तथा उन देशों में रचनाओं के अनुवादों का प्रकाशन एवं प्रसारण।
प्रमुख सम्मान: काव्य रचना सम्मान (महर्षि गन्धर्व वेद विश्व विद्यापीठ), साहित्यिक क्षेत्र में योगदान के लिए नेशनल प्रेस इंडिया का सम्मान, साहित्यिक कृति सम्मान (हिन्दी अकादमी, दिल्ली), साहित्यकार सम्मान 2003-2004 (हिन्दी अकादमी, दिल्ली) और राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान 2016।