Nayeem
नईम -
कवि, मूर्तिकार और शिक्षाविद्।
जन्म: 1 अप्रैल, 1935, ग्राम-फ़तेहपुर (हटा), दमोह (मध्य प्रदेश)।
शिक्षा: हिन्दी साहित्य में एम.ए.।
प्रकाशित कृतियाँ: 'पथराई आँखें' (कविता, ग़ज़ल, सॉनेट्स तथा गीत), 'बातों ही बातों में' (कुछ चुने हुए गीत), 'पहला दिन मेरे आषाढ़ का' (गीत संकलन), 'लिख सकूँ तो—'(गीत और कुछ काष्ठशिल्पों की छायाकृतियाँ)।
पुरस्कार-सम्मान: म.प्र. साहित्य परिषद से 'दुष्यन्त कुमार पुरस्कार', 'मधुवन' भोपाल द्वारा 'श्रेष्ठ कला आचार्य पुरस्कार', उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा 'साहित्य भूषण सम्मान' तथा देश की अन्यान्य कला-संस्थाओं से पुरस्कार और सम्मान प्राप्त।
देहावसान: 9 अप्रैल, 2009।