Jaiwanti Dimri
जयवन्ती डिमरी -
जन्म : उत्तरांचल में चमोली ज़िले के एक गाँव डुंगड्वाली में।
सम्पूर्ण शिक्षा मसूरी में। मेरठ विश्वविद्यालय से पीएच.डी. (अंग्रेज़ी)। गत तीस वर्षों से अध्यापनरत। नाइजीरिया तथा भूटान में भी अध्यापन।
हिन्दी तथा अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में लेखन। विगत पन्द्रह वर्षों से हिन्दी लेखन में विशेष सक्रिय।
प्रकाशित कृतियाँ : ए क्रिटिकल स्टडी ऑफ़ अर्नेस्ट हेमिंग्वेज़ शार्ट स्टोरीज़ एण्ड नान फिक्शन (1994), द डुक्पा मिस्टिक : भूटान इन ट्वंटी-फर्स्ट सेंचुरी (2004), गागर भर पानी (कहानी-संग्रह, 2004), दूसरा नरककुण्ड (कहानी-संग्रह, 2004 )।
सम्मान : वर्ष 2002 में कहानी के लिए आर्य स्मृति सम्मान।