Maasti Venkatesh ayyangaar Translated by B.R.Narayan
मास्ति वेंकटेश अय्यंगार -
(1914-1986) -
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ उपन्यासकार मास्ति वेंकटेश अय्यंगार कन्नड़- विद्वज्जगत् में श्रीनिवास के नाम से लोकप्रिय हैं। काव्य, नाटक, उपन्यास, कहानी समालोचना, जीवनी आदि सभी विधाओं को उन्होंने समान रूप से समृद्ध किया है। उनकी उत्कृष्टतम उपलब्धि निःसन्देह उनकी कहानियाँ हैं, जिनमें उन्होंने ग्राम्य जीवन को सहज अभिव्यक्ति दी है। उनका विश्वास सांस्कृतिक बद्धमूलता में है, जिसके विविध आयाम उनकी कृतियों में हैं। मास्ति के 16 उपन्यास, 17 कविता-संग्रह, 18 नाटक, 18 निबन्ध आलोचना, 10 सम्पादकीय टिप्पणियों के संकलन, 9 अनुवाद, 6 सम्पादित एवं 15 अंग्रेज़ी में लिखित पुस्तकें प्रकाशित हैं।