Dr. Sitakant Mahapatra Translated by Shyamdutt Paliwal
डॉ. सीताकांत महापात्र -
जन्म: सन् 1937 में ओडिशा में। उत्कल, इलाहाबाद तथा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में शिक्षा। विख्यात आधुनिक भारतीय कवि और लेखक। लगभग सभी भारतीय भाषाओं में उनके कविता-संग्रहों के अनुवाद प्रकाशित। अंग्रेज़ी में अनूदित दस कविता-संग्रह प्रकाशित कविताओं के संकलन स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, रूसी स्वीडिश, रोमानियन, डेनिश, हैब्रू और मेसीडोनियन भाषाओं में प्रकाशित। प्रतिष्ठित सामाजिक नृतत्त्वशास्त्री, जिन्होंने भारतीय जनजातियों के वाचिक काव्य का अनुवाद करके नौ कविता संग्रहों का सम्पादन किया है। साहित्य समीक्षा एवं ललित कलाओं पर भी उनकी कई पुस्तकें हैं।
ज्ञानपीठ पुरस्कार, साहित्य अकादेमी पुरस्कार, कुमारन आशन पुरस्कार, ओड़िशा साहित्य अकादमी पुरस्कार, , सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, सारला पुरस्कार, उड़ीसा राज्य का कल्चर अवार्ड और विशुव (विश्व) अवार्ड। यूनेस्को की सांस्कृतिक मामलों की अन्तरराष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।