Yashodhara Mishra

1951 में ओड़िशा के सम्बलपुर शहर में जनमी यशोधारा मिश्र ने उत्कल विश्वविद्यालय से 1971 में अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

पिछले दो दशकों से ओड़िआ कहानी लेखन से सम्बद्ध। ओड़िआ में अब तक दो कहानी संग्रह 'द्वीप ओ अन्यान्य गल्प' (1979) व 'जह्न राति' (1987) के अलावा "पक्षी जन्म" नामक उपन्यास ओड़िआ पत्रिका में धारावाहिक प्रकाशित। ओड़िया पाठकों के लिए एक सुपरिचित नाम। इनकी कहानियाँ हिन्दी में अनूदित होकर अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।

1975 में विषुव पुरस्कार व 1990 में ओड़िआ कहानी संग्रह 'जनराति' को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ कृति के लिए 'ओड़िशा पुस्तक मेला' पुरस्कार से सम्मानित।

1980 से मध्य प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में अंग्रेज़ी साहित्य का अध्यापन।