Dwijendra 'dwij'
द्विजेन्द्र 'द्विज' -
जन्म: 10 अक्तूबर, 1962।
शिक्षा: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर पोस्टग्रेजुएट स्टडीज़, धर्मशाला से अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर डिग्री (1983-1985)।
प्रकाशित कृतियाँ: जन-गण-मन (ग़ज़ल संग्रह) 2003, ऐब पुराणा सीहस्से दा (हिमाचली ग़ज़ल संग्रह) 2021।
संकलित: दर्जन से अधिक हिन्दी ग़ज़ल संकलनों में ग़ज़लें।
सम्मान: 'नवल प्रयास शिमला' द्वारा धर्मप्रकाश साहित्य रत्न सम्मान-2019, हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना हिमाचल प्रदेश से हिमोत्कर्ष श्री (उत्कृष्ट साहित्यकार) पुरस्कार 2009-2010, कविताकोश में सराहनीय योगदान के लिए 2011 में सम्मानित। वैश्विक समुदाय एवं रेडियो सबरंग द्वारा 2016 में सम्मानित, काँगड़ा लोक साहित्य परिषद् राजमन्दिर नेरटी द्वारा वर्ष 2017 का परम्परा उत्सव सम्मान।