Asagar Wajahat

असग़र वजाहत - जन्म: 1946, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश। असग़र वजाहत हिन्दी के वरिष्ठ लेखक हैं। उनकी अब तक छ: उपन्यास, पाँच कहानी संग्रह, सात पूर्णकालिक नाटक, एक नुक्कड़ नाटक संग्रह, पटकथा लेखन, व्यावहारिक निर्देशिका और ईरान तथा पाकिस्तान यात्राओं पर केन्द्रित दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके नाटकों को हबीव तनवीर, एम. के. रैना, दिनेश ठाकुर, राजेन्द्र नाथ, शीमा किरमानी जैसे निर्देशकों ने मंच पर प्रस्तुत किया है। उमेश अग्निहोत्री ने उनके बहुचर्चित नाटक 'जिस लाहौर...' का मंचन वाशिंग्टन डी.सी. के कैनेडी सेंटर में किया था। इस नाटक को सिडनी, कराची, दुबई और लाहौर के अतिरिक्त देश के प्रमुख शहरों में मंचित किया गया है। इसके अनुवाद और मंचन गुजराती, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में किये गये हैं। 'जिस लाहौर...' पर विख्यात निर्देशक राजकुमार सन्तोषी फीचर फ़िल्म भी बना रहे हैं। असग़र वजाहत ने कई फ़िल्मों की पटकथाएँ भी लिखी हैं। वे नुक्कड़ नाटक आन्दोलन में भी एक लेखक के रूप में सक्रिय रहे हैं। उनके नुक्कड़ नाटक 'सबसे सस्ता गोश्त' के हज़ारों प्रदर्शन देश के विभिन्न नगरों में हो चुके हैं। असग़र वजाहत को भुवनेश्वर नाट्य संस्थान, हिन्दी अकादमी, दिल्ली ने श्रेष्ठ नाटककार के रूप में सम्मानित किया है। उन्हें 'कथा यू. के. सम्मान' भी दिया जा चुका है।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter