K. Shivaram Karanth

के. शिवराम कारन्त - जन्म: 10 अक्टूबर, 1902, कर्नाटक। कॉलेज की शिक्षा आधी-अधूरी। 1921 में गाँधी जी के आन्दोलन से प्रेरित हो देशव्यापी रचनात्मक कार्य के लिए समर्पित। आजीवन कन्नड़ साहित्य और संस्कृति के नवोन्मेष में संलग्न रहे। कन्नड़ में लगभग दो सौ कृतियाँ प्रकाशित। सर्वाधिक ख्याति उपन्यासकार के रूप में। कर्नाटक के अनूठे लोकनृत्य-नाट्य यक्षगान के संजीवन में विशिष्ट योगदान। साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1958), ज्ञानपीठ पुरस्कार (1977) आदि से सम्मानित। सन् 1997 में निधन।