Sunil Gangopadhyay Translated by Sushil Kanti
सुनील गंगोपाध्याय -
जन्म: 7 सितम्बर, 1934 (फ़रीदपुर, बांग्लादेश)।
शिक्षा: कलकत्ता विश्वविद्यालय से एम.ए.।
कविता से लेखन की शुरुआत। पाँचवें दशक के आरम्भ में काव्य पत्रिका 'कृत्तिवास' के संस्थापक-सम्पादक। कथाकार के रूप में सर्वाधिक लोकप्रिय। पहला उपन्यास 'आत्मप्रकाश' तथा पहला कविता संग्रह 'ऐका एवं कॅएकजन'। बच्चों के लिए भी लेखन। अनेक रचनाओं का भारतीय भाषाओं समेत अंग्रेज़ी में अनुवाद। नीललोहित, नील उपाध्याय और सनातन पाठक के छद्म नामों से भी लेखन।
पुरस्कार सम्मान: दो बार आनन्द पुरस्कार से सम्मानित। 1983 में बंकिम पुरस्कार, 1985 में साहित्य अकादेमी पुरस्कार तथा 2004 में सरस्वती सम्मान।
सुशील कान्ति (अनुवादक)
जन्म: 20 जनवरी, 1969 (पश्चिम बंगाल)।
शिक्षा: वर्द्धमान विश्वविद्यालय (पश्चिम बंगाल) से एम.ए. (हिन्दी साहित्य)। थियेटर का लम्बा अनुभव। 'रंगकर्मी' (निर्दे. उषा गांगुली) के साथ होली, हिम्मत माई, लोककथा, शोभायात्रा, मैयत, काशीनामा समेत तक़रीबन दर्ज़नों नाटकों में अभिनय। समस्त भारत व पाकिस्तान तथा जर्मनी में भी प्रदर्शन। बांग्ला से अब तक बनफूल के दो उपन्यासों 'दो मुसाफ़िर' तथा 'लक्ष्मी का आगमन' का अनुवाद ।