Sitesh Alok

डॉ. सीतेश आलोक - प्रयाग विश्वविद्यालय से एम.ए., पीएच.डी. तथा भातखण्डे संगीत महाविद्यालय (पुणे) से संगीत विशारद, विज़िटिंग फ़ेलो, क्वीन एलिज़ाबेथ हाउस, ऑक्सफ़ोर्ड यू.के., सीनियर फ़ेलोशिप, मा. सं. विकास मन्त्रालय, भारत सरकार। प्रमुख रचनाएँ: 'बच गया आकाश', 'यथासम्भव' तथा 'बाज़ार में गुड़िया' (कविता संग्रह); 'नासमझ' 'अन्धा सवेरा', 'रेंगती हुई शाम', 'तुम कहो तो' (कहानी-संग्रह); 'परनिन्दा परमं सुखम्' (व्यंग्य संग्रह); 'कैसे कैसे लोग', 'विचित्र' (लघुकथा संग्रह); 'गाते गुनगुनाते' (गीत); 'छोटा-सा सपना' (ग़ज़ल-रुबाई); 'मानस मंगल', 'यथार्थ रामायण'; 'रामायण पात्र परिचय' (शोध); 'लिबर्टी के देश में' (यात्रा वृत्तान्त); 'सूरज की छुट्टी' (बालगीत); 'बन्दर का सुख', 'तपस्या' (बाल कथाएँ)। अनेक कृतियाँ विभिन्न भारतीय भाषाओं तथा अंग्रेज़ी में अनूदित। एक कहानी 'आज़ाद पंछी' पर दूरदर्शन द्वारा टेलीफ़िल्म निर्मित/प्रसारित। हिन्दी अकादमी, दिल्ली का साहित्यकार सम्मान (1997–98), उ.प्र. हिन्दी संस्थान का अनुशंसा पुरस्कार (1998) तथा साहित्य भूषण, भारतीय साहित्य परिषद्, दिल्ली का कृति सम्मान (1999); केन्द्रीय हिन्दी संस्थान का साहित्य सेवी सम्मान (1999), राष्ट्रीय हिन्दी सेवी सम्मान, मानस संगम साहित्य पुरस्कार, तथा अक्षरम् साहित्य सम्मान।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter