H.M. Marathe

ह. मो. मराठे - संस्कृत एवं मराठी में स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त श्री ह. मो. मराठे का मराठी के अग्रणी पत्रकार एवं कथाकार के रूप में एक निश्चित स्थान बन चुका है। कोल्हापुर के राजाराम महाविद्यालय में कुछ समय तक अध्यापन कार्य के बाद एक लम्बे अरसे तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे। मराठी मासिक 'किर्लोस्कर', साप्ताहिक 'लोकप्रभा', मासिकी 'घरदार' और व्यंग्यचित्र साप्ताहिक पत्रिका 'मार्मिक' के सफल सम्पादक के रूप में आपका स्तुत्य योगदान रहा है। फ़िलहाल स्वतन्त्र लेखन में संलग्र हैं। महाराष्ट्र सरकार तथा अन्य साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित श्री मराठे के अब तक एक दर्जन से अधिक उपन्यास एवं कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। कई कहानियाँ अंग्रेज़ी सहित अन्यान्य भारतीय भाषाओं में अनूदित हैं। कहानियों पर दूरदर्शन मालिकाएँ भी प्रसारित हुई हैं।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter