Bharat Prasad
भरत प्रसाद -
जन्म: 25 जनवरी, 1970, सन्त कबीर नगर (उ.प्र.)
शिक्षा: एम.ए., एम.फिल. और पीएच.डी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली से।
प्रकाशित कृतियाँ: कहानी संग्रह—'और फिर एक दिन' (पुरस्कृत), 'चौबीस किलो का भूत'। लेख संग्रह—'देसी पहाड़ परदेसी लोग' (पुरस्कृत), 'सृजन की इक्कीसवीं सदी', 'बीच बाज़ार में साहित्य। कविता संग्रह—'एक पेड़ की आत्मकथा', 'बूँद-बूँद रोती नदी'; आलोचना—'नयी क़लम इतिहास रचने की चुनौती', 'बीहड़ चेतना का पथिक मुक्तिबोध'; 'विचार-कहना ज़रूरी है'।
साहित्य की लगभग सभी महत्त्वपूर्ण पत्रिकाओं में लेखों, कहानियों और कविताओं का निरन्तर प्रकाशन। 'जनपथ' पत्रिका के युवा कविता विशेषांक 'सदी के शब्द प्रमाण' का सम्पादन। 'परिकथा' पत्रिका के लिए 'ताना-बाना' शीर्षक से स्तम्भ लेखन (2008 2012) और 'लोकोदय' पत्रिका के लिए 'गहरे पानी पैठी' शीर्षक से स्तम्भ लेखन। रचना-अनुवाद: कविताओं का अंग्रेज़ी एवं बांगला भाषाओं में अनुवाद।
पुरस्कार/सम्मान: सृजन सम्मान 2005, अम्बिका प्रसाद दिव्य रजत अलंकरण-2008, युवा शिखर सम्मान-2011, मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार-2014, पूर्वोत्तर साहित्य परिषद् पुरस्कार।