Rakesh Kumar Singh

राकेश कुमार सिंह - जन्म: 20 फ़रवरी, 1960, ग्राम गुरहा, ज़िला पलामू (झारखण्ड)। शिक्षा: स्नातकोत्तर (रसायन विज्ञान) एवं विधि स्नातक। प्रकाशित कृतियाँ: कहानी संग्रह—'होंका और अन्य कहानियाँ', 'ओह पलामू...!' उपन्यास—'जहाँ खिले हैं रक्तपलाश', 'पठार पर कोहरा', 'साधो यह मुर्दों का गाँव', 'जो इतिहास में नहीं है'। किशोर उपन्यास—'वैरागी वन के प्रेत' और 'केसरीगढ़ की काली रात'। बालोपयोगी—'हिमालय की कहानी', 'कहानियाँ ज्ञान की विज्ञान की', 'अग्निपुरुष', 'आदिपर्व', 'उलगुलान', 'अरण्य कथाएँ' और 'अवशेष कथा'। पुरस्कार\सम्मान: सागर (मध्य प्रदेश) का दिव्य रजत अलंकरण के अतिरिक्त कथाक्रम कहानी प्रतियोगिता (2001-2002) एवं 'कथाविच' कथा पुरस्कार (2002)। दूरदर्शन के राष्ट्रीय शैक्षिक चैनल 'ज्ञानदर्शन' हेतु आयोजित पटकथा के लिए अनुबन्धित।