Nishant
निशान्त -
उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के लालगंज गाँव में 4 अक्टूबर, 1978 को जन्मे निशान्त का शैक्षणिक नाम 'बिजय कुमार साव' है और घर का 'मिठाईलाल'।
शिक्षा : एम.ए. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एवं वहीं से एम.फिल. में प्रो. केदारनाथ सिंह के निर्देशन में शोधरत।
प्रकाशन: पहली कविता 1993 में मिठाईलाल के नाम से 'जनसत्ता' में प्रकाशित। मिठाईलाल के ही नाम से शुरुआती दौर में कुछ कविताएँ प्रकाशित प्रशंसित। (वरिष्ठ कवि-आलोचक अशोक वाजपेयी के सुझाव पर मिठाईलाल से नाम बदलकर 'निशान्त' किया।) इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के लिए महाश्वेता देवी के उपन्यास 'अरण्येर अधिकार' (जंगल के दावेदार) पर आधारित एम.ए. के पाठ्यक्रम के लिए पाठ्य सामग्री का अनुवाद। अनन्त कुमार चक्रवर्ती की पुस्तिका 'वन्दे मातरम् का सुर : उत्स और वैचित्र्य' का अनुवाद। ज्ञानरंजन की आठ कहानियों के संग्रह का हिन्दी से बांग्ला में 'अनुवाद सहायक'।
पुरस्कार/सम्मान: कविता के लिए वर्ष 2008 का भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार।