Vishwas Patil

विश्वास पाटील -
मराठी भाषा के प्रख्यात उपन्यासकार श्री विश्वास महिपाल पाटील अपेक्षाकृत कम आयु में राष्ट्रव्यापी सम्मान के हक़दार हुए हैं। साहित्य अकादेमी पुरस्कार, प्रियदर्शिनी राष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद् पुरस्कार, बी. एस. मर्ढेकर पुरस्कार, नाथ-माधव पुरस्कार, इचलकरंजी चैरिटेबल पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य साहित्य पुरस्कार एवं बी. एम. जोशी पुरस्कार से सम्मानित ' श्री पाटील के 'पांगिरा', 'क्रांतिसूर्य' और 'अम्बी' जैसे उपन्यास हमारे सामाजिक इतिहास के लोमहर्षक क्षणों एवं आन्दोलनों के दस्तावेज़ हैं। 'चलो दिल्ली' शीर्षक से नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के भावप्रवण व्याख्यानों का मार्मिक अनुवाद आपकी एक और उपलब्धि है।
श्री विश्वास पाटील कोल्हापुर जिले के नेर्ले गाँव में जन्मे और कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर एवं कानून की डिग्री लेकर महाराष्ट्र की प्रशासनिक सेवा में अनेक पदों पर रहे। इन दिनों वे गोरेगाँव, बम्बई में फ़िल्मसिटी में संयुक्त प्रबन्ध निदेशक हैं।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter