Jilani Bano

जीलानी बानो - जन्म: 14 जुलाई, 1936 को बदायूँ (उत्तर प्रदेश) में। शिक्षा: एम.ए. (उर्दू साहित्य), दिल्ली विश्वविद्यालय से। 1954 में लघु कथा-लेखन से लेखकीय जीवन की शुरूआत। अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित, जिनमें दो बड़े उपन्यास, पाँच कहानी-संग्रह और लघु-उपन्यास शामिल हैं। देश की लगभग सारी भाषाओं में रचनाओं के अनुवाद प्रकाशित। अंग्रेज़ी और रूसी में भी कुछ रचनाएँ अनूदित प्रकाशित। कई महत्त्वपूर्ण साहित्यिक संस्थाओं के ज़िम्मेदार पदों पर अलग-अलग समयों में कार्यरत। सोवियत लैण्ड नेहरू पुरस्कार, मोदी ग़ालिब अवार्ड और क़ौमी हाली अवार्ड के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, आन्ध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की उर्दू अकादमियों द्वारा पुरस्कृत-सम्मानित। प्रमुख कृतियाँ: रोशनी के मीनार, निर्वाण, पराया घर, यह कौन हँसा (कहानी-संग्रह); ऐवाने ग़ज़ल, बारिशे संग, गुड़िया का घर, जुगनू और सितारे, नग़मे का सफ़र (उपन्यास/लघु उपन्यास)।