Swami Wahid Kazmi

स्वामी वाहिद काज़मी - जन्म: सन् 1945। आँतरी, ग्वालियर (म.प्र.)। शिक्षा: विज्ञान का छात्र, स्नातक नहीं। शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार स्वभाव सब ग्वालियर की देन। साहित्यिक अभिरुचि: इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति, प्राचीनकाव्य, संगीत, शोध एवं समालोचना अध्ययन एवं लेखन के प्रिय विषय। अज्ञात, साहित्यिक विभूतियों तथा प्राचीन पाण्डुलिपियों की खोज और उन पर शोधकार्य में गहन रुचि। प्रकाशित: विशिष्ट शोध पत्रिकाओं में साहित्यिक, सामाजिक, सामयिक विषयों पर 500 लेख, 350 कहानियाँ, 150 व्यंग्य तथा लोकरुचि विषयक फ़ीचर, संस्मरण आदि समेत लगभग 2000 रचनाएँ। केवल इतिहास विषयक 50 लेख तथा लगभग इतने ही संगीत विषयक भी। विविध विषयों पर लगभग 50 पुस्तकें अप्रकाशित। व्यावसायिक स्तर पर लगभग 200 उर्दू उपन्यासों का हिन्दी में अनुवाद। 4 वर्ष तक एक सामाजिक, साहित्यिक, पाक्षिक पत्रिका का सम्पादन।

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter