Dr. Abha Navani

श्रीमती डॉ. आभा नवनी - श्रीमती डॉ. आभा नवनी डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर (म.प्र.) के इतिहास विभाग में अध्यक्ष पद पर आसीन रहीं। साथ ही विगत 28 वर्षों से आधुनिक भारतीय इतिहास की विभिन्न विधाओं के अनुसन्धान में अनवरत रूप से संलग्न रही है। डॉ. नवनी द्वारा रचित पुस्तकें 'Writings on Nehru some reflections on Indian thoughts and related Essays', 'उत्तराखण्ड में पर्यावरण चेतना और उसमें स्त्रियों की भूमिका' और 'भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राममोहन राय' हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दो दर्जन से अधिक इतिहास विषयों पर अनुसन्धान परक आलेख राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित किया है। डॉ. नीरज जायसवाल - वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाँधवा ज़िला, खण्डवा, मध्य प्रदेश में लेक्चरर पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने डॉ. आभा नवनी जी के निर्देशन में 'स्वतन्त्रता के पूर्ववर्ती हिन्दी साहित्यकारों की रचनाओं का राष्ट्रवाद के उत्थान में योगदान' पर अपना शोध कार्य सम्पन्न किया है। इनकी पुस्तकें 'भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत राजा राममोहन राय' डॉ. आभा नवनी जी के साथ संयुक्त रूप से प्रकाशित हो चुकी है। अभी तक इनके दस से अधिक शोध-पत्र विभिन्न शोध-पत्रिकाओं तथा National Seminar में प्रकाशित हो चुके हैं।