Rajendra Dani

राजेन्द्र दानी

जन्म: 5 नवम्बर, 1953 को राजनांदगाँव (छ.ग.) में।
शिक्षा: जबलपुर विश्ववविद्यालय से जीव विज्ञान में स्नातक एवं इतिहास में उच्च शिक्षा। लम्बे समय तक देश की विख्यात नाट्य संस्था 'विवेचना' में रंगकर्म में सक्रिय।
पिछली शताब्दी के आठवें दशक के उत्तरार्ध में कहानी लेखन प्रारम्भ। 1978 में पहली कहानी का प्रकाशन।
म.प्र. प्रगतिशील लेखक संघ के अनेक पदों पर रहते हुए निरन्तर देश की समस्त महत्त्वपूर्ण पत्रिकाओं में कहानियाँ व लेखादि प्रकाशित। अब तक दस कहानी-संग्रह एवं एक उपन्यास प्रकाशित। विभिन्न सृजनात्मक लेखन पर समीक्षाएँ प्रकाशित। अनेक कहानियों का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद।
पुरस्कार म.प्र. साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय मुक्तिबोध पुरस्कार, गायत्री कथा सम्मान तथा म.प्र. लेखक संघ से सम्मानित। म.प्र. राज्य विद्युत मण्डल की सेवावधि में विशिष्ट हिन्दी सेवा सम्मान से विभूषित।