Satyaketu Sankrit
सत्यकेतु सांकृत
जन्म : 13 मार्च, 1964, पटना, बिहार।
शिक्षा : प्रारम्भिक और माध्यमिक शिक्षा: सर गणेशदत्त पाटलिपुत्रा उच्च विद्यालय, पटना।
स्नातक : पटना विश्वविद्यालय, पटना, बिहार।
स्नातकोत्तर : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली, वर्ष 1996 में पीएच.डी.।
हिन्दी उपन्यास में विश्वविद्यालयीय परिसर जीवन का अंकन: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर। लघु शोध परियोजना वर्ष 2009 में पूर्ण। प्रेमचन्द और जैनेन्द्र की कहानियों का तुलनात्मक अध्ययन पर यू.जी.सी. द्वारा प्रदत्त लघु शोध परियोजना। भाषा, समीक्षा, पुस्तक वार्ता, हिन्दी अनुशीलन, साक्षात्कार, व्यंग्य तरंग, व्यंग्य धारा, समसामयिक सृजन आदि पत्रिकाओं में पुस्तक समीक्षाएँ एवं लेख प्रकाशित। यू.जी.सी. एवं अन्य प्रमुख संस्थाओं द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में विभिन्न विषयों पर शोध-पत्रों का वाचन एवं उनका प्रकाशन।