• Out Of Stock

Boodha Chaand

Hardbound
Hindi
9788126316731
3rd
2016
136
If You are Pathak Manch Member ?

₹250.00

बूढ़ा चाँद - 'बूढ़ा चाँद' संग्रह में 14 कहानियाँ शामिल हैं और सभी अपने तत्व में उत्सुकता का समावेश करती हैं। इन कहानियों की ख़ास सिफ़त यह है कि इनमें ख़ास सुघड़ नज़रिये से दुनिया को नापने का इरादा नहीं है। लेखिका में एक बच्ची की-सी उत्सुकता और हैरानी है। इन कहानियों में लेखिका एक साथ बालिका, किशोरी और युवती के रूप में मौजूद हैं। संग्रह की सबसे लम्बी कहानी 'बूढा चाँद' एक ऐसी ही कहानी है जिसमें एक बालिका विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर को अपना मित्र बनाकर उनसे बतियाती रहती है। यह बातचीत एक बालिका के अन्तर्मन और बाह्य जगत के बीच एक पुल बनाने की कोशिश भरी अनूठी कहानी है। शर्मिला की अधिकतर कहानियाँ छोटी-छोटी घटनाओं से बुनी गयी हैं। 'मॉल मून' और 'कार्नसूप' आज बड़े शहरों में पनप रही मॉल संस्कृति की ट्रैजी-कॉमिक तस्वीर पेश करती हैं। आशा है इन कहानियों का वैविध्य पाठकों को रुचिकर लगेगा।

शर्मिला बोहरा जालान (Sharmila Bohra Jalan)

शर्मिला बोहरा जालान - शर्मिला जालान ने कोलकाता विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम. ए. और कृष्णा सोबती के उपन्यासों में परिवार और स्त्री विषय में एम.फिल. किया है। उनकी प्रकाशित कृतियों में दो उपन्

show more details..

My Rating

Log In To Add/edit Rating

You Have To Buy The Product To Give A Review

All Ratings


No Ratings Yet

E-mails (subscribers)

Learn About New Offers And Get More Deals By Joining Our Newsletter